अक्टूबर 7, 2026 7:10 अपराह्न

printer

RBI ने महंगाई पर काबू पाने के लिए नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की

भारतीय रिजर्व बैंक ने बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही रेपो दर बढ़कर 5.5 प्रतिशत हो गई है। आरबीआई ने यह फैसला जारी वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच लिया है। इससे पहले फरवरी 2023 में रेपो दर में बढ़ोतरी की गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि समिति ने देश की वास्‍तविक सकल घरेलू उत्‍पाद दर के अनुमान में भी 40 आधार अंक की बढ़त यानी कि 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 5.2 प्रतिशत कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला