मई 17, 2026 4:17 अपराह्न

printer

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एटीएफ पर वैट घटाने के दिल्ली सरकार के फैसले की सराहना की

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज दिल्ली सरकार द्वारा विमानन टरबाइन ईंधन पर मूल्य वर्धित कर-एटीएफ को 25 % से घटाकर 7% करने के निर्णय की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में इस कदम की प्रशंसा करते हुए, श्री नायडू ने कहा कि ऐसे समय में जब विमानन क्षेत्र वैश्विक परिचालन और लागत संबंधी दबावों का सामना कर रहा है, राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए ऐसे सक्रिय कदम एयरलाइनों और किफायती हवाई यात्रा के लिए मददगार है।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली, देश के सबसे व्यस्त विमानन केंद्रों में से एक होने के नाते, परिचालन स्थिरता में सुधार और प्रतिदिन लाखों यात्रियों के लिए किफायती कनेक्टिविटी जारी रहने के कारण इस निर्णय से विशेष रूप से लाभान्वित होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला