राज्यसभा सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आज नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में भाजपा के नितिन नवीन, तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, शिवेश कुमार, विनोद श्रीधर तावड़े, सुजीत कुमार, लक्ष्मी वर्मा और संजय भाटिया शामिल हैं।
इनके अलावा जनता दल यूनाईटेड के राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंहवी, फूलो देवी नेताम, करमवीर सिंह बौध, अनुराग शर्मा और वेम नरेंद्र रेड्डी तथा यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के प्रमोद बोरो ने भी शपथ ली।
सदन ने मोहसिना किदवई और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। बाद में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।