रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज टेरिटोरियल आर्मी-सेना के स्थापना दिवस पर इसके सभी रैंक के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सिंह ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी ‘नागरिक भी, सैनिक भी’ की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। यह आम नागरिकों के देश की सेवा करने के असाधारण संकल्प को दिखाती है। इसने सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आपदा राहत और राष्ट्र-निर्माण तक, साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की बेहतरीन परंपराओं को कायम रखा है। उन्होंने देश की सेवा के प्रति उनके अटूट संकल्प और एक सुरक्षित, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान को सलाम किया।
News On AIR | अक्टूबर 9, 2026 11:36 पूर्वाह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टेरिटोरियल आर्मी के स्थापना दिवस पर बधाई दी