सितम्बर 14, 2026 12:40 अपराह्न

printer

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की सफलता ने वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत छाप छोड़ी है। श्री सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक नई दिल्ली घोषणापत्र भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है।

सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने ब्रिक्स की अध्यक्षता में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि भारत ने ब्रिक्स सहयोग को आम लोगों से जोड़ने और वैश्विक दक्षिण को केंद्र में रखने पर विशेष जोर दिया।

श्री सिंह ने कहा कि भारत ने अधिक समावेशी, प्रतिनिधि और संतुलित विश्व व्यवस्था की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की सोच बताती है कि नेतृत्व का अर्थ सबसे ऊंची आवाज होना नहीं, बल्कि मजबूत सहमति बनाना है।