केंद्रीय सूचना आयोग-सीआईसी के मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने आज दूसरे चरण के उन्नत अपील और शिकायत प्रबंधन प्रणाली-ऐपकॉम्स का शुभारंभ किया। यह ऑनलाइन वेब पोर्टल सितंबर 2016 में शुरू किया गया था जिसके माध्यम से नागरिक ऑनलाइन दूसरी अपील और शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। साथ ही पंजीकरण, सुनवाई की तिथि निर्धारण, निर्णय जारी करने और अपलोड करने तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं सहित मामलों की संपूर्ण डिजिटल प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। इस पोर्टल को उन्नत सुरक्षा मानकों और बेहतर कार्यक्षमताओं के साथ एक उन्नत तकनीकी मंच के रूप में विकसित किया गया है। पोर्टल दूसरी अपील और शिकायतों की सुगम प्रक्रिया को सुनिश्चित करेगा और आवेदकों तथा अन्य हितधारकों को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल अनुभव प्रदान करेगा। इस पोर्टल से सार्वजनिक प्राधिकरणों और उनके नामित अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
News On AIR | अगस्त 17, 2026 10:08 अपराह्न
केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने ऐपकॉम्स का किया शुभारंभ