राजधानी में आज शाम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 37 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार कल राजधानी में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।