रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों से चलने वाली और कल सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुँचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई है। मंत्रालय ने बताया है कि यह निर्णय दोनों रेलवे स्टेशनों के आस-पास के इलाकों में कल सड़क पर भारी याताायात की आशंका को देखते हुए लिया गया है।
News On AIR | अक्टूबर 9, 2026 10:35 अपराह्न
नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द