अक्टूबर 6, 2026 7:25 अपराह्न

printer

रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं की निगरानी बढ़ाई

रेलवे ने लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। इसके अंतर्गत 40 घंटे से अधिक की यात्रा वाली 11 लंबी दूरी की रेलगाड़ियों की पहचान की गई है। इन रेलगाड़ियों में पूरे सफर के दौरान साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को पत्र भेजा है।

रेलवे बोर्ड ने कहा है कि इन रेलगाड़ियों में सफाई, शौचालय, कचरा प्रबंधन और रेल डिब्‍बों की छोटी-मोटी सुविधाओं से जुड़ी कमियों को सफर के दौरान ही तुरंत दूर किया जाए। इसका उद्देश्य रेलगाड़ियों के शुरुआती स्टेशन से लेकर गंतव्य तक लगातार साफ-सफाई और सुविधाओं को बनाए रखना है।

इन रेलगाड़ियों की जिम्मेदारी रखरखाव पर्यवेक्षकों और कोचिंग डिपो अधिकारियों को दी जाएगी। जोनल रेलवे के अधिकारी हर सप्ताह साफ-सफाई के साथ यात्रियों की शिकायतों और उनके समाधान की भी समीक्षा करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला