सितम्बर 18, 2026 2:10 अपराह्न

printer

रेलवे ने महाराष्ट्र में मुकुटबन और गढ़चंदूर के बीच नई रेल लाइन के निर्माण के लिए 493 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के मुकुटबन (आदिलाबाद) और गढ़चंदूर के बीच लगभग 38 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण के लिए 493 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने आज बताया कि यह नई रेल लाइन एक छोटा और बेहतर रेल मार्ग प्रदान करेगी। इस परियोजना से यात्रा की दूरी, परिवहन समय और संबंधित लागत में कमी आएगी। यह मौजूदा वर्धा-मानिकगढ़ खंड पर भीड़ कम करने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी प्रदान करेगी, जिससे माल ढुलाई सुचारू रूप से हो सकेगी।
 
मंत्रालय ने बताया कि यवतमाल जिले का मुकुटबन और चंद्रपुर जिले का गढ़चंदूर महत्वपूर्ण औद्योगिक और खनन केंद्र हैं और इससे इन औद्योगिक क्षेत्रों को रेल संपर्क मजबूत होगा और माल ढुलाई अधिक व्‍यवस्थित तरीके से हो सकेगी। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला