नवम्बर 1, 2026 2:30 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर्नाटक के बेंगलुरु में बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, एच.डी. कुमारस्वामी, शोभा करांदलाजे और वी. सोमन्ना भी मौजूद थे।

बेंगलुरु-मुंबई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 16 घंटे में तय करेगी। बेंगलुरु से सोमवार को और मुंबई से मंगलवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह अनंतपुर, गुंटकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

श्री वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु, हैदराबाद, अमरावती और चेन्नई के लिए बुलेट ट्रेन के दक्षिणी कॉरिडोर को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, मंगलुरु से बेंगलुरु तक  वंदे भारत ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी टू-टियर और एसी थ्री-टियर सीटें उपलब्ध हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला