रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में श्री वैष्णव ने अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने विभागीय परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित कराने की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। श्री वैष्णव ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को तेज, कुशल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए अधिक टैबलेट आधारित परीक्षाएं शुरू की जानी चाहिए।
बैठक के दौरान, श्री वैष्णव ने कहा कि वार्षिक भर्ती कैलेंडर और रिक्तियों की त्रैमासिक अधिसूचनाओं की अभ्यर्थियों ने प्रशंसा की है। श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे भर्ती प्रणाली को प्रौद्योगिकी के उपयोग, तेज प्रक्रियाओं और अधिक जवाबदेही के माध्यम से लगातार विकसित होना चाहिए।
रेल मंत्रालय ने बताया कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में 6 प्रमुख श्रेणियों में 47 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए 43 हजार से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती पूरी कर ली है।