नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष, रबी लामिछाने पांच दिन की यात्रा पर आज भारत पहुंच रहे हैं। श्री लमिछाने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। उनका नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व सहित कई उच्च स्तरीय राजनीतिक और राजनयिक बैठकों में शामिल होने का कार्यक्रम है। वे भारत में नेपाली समुदाय से मिलेंगे और अयोध्या की भी यात्रा करेंगे। उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल में सांसद बिपिन कुमार आचार्य, दीपक बोहरा, निकिता पौडेल और प्रदीप आचार्य शामिल हैं।
News On AIR | जून 1, 2026 10:09 पूर्वाह्न
नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने 5 दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंचेंगे