अप्रैल 16, 2026 11:43 पूर्वाह्न

printer

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने की अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से फोन पर बात

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से फोन पर बात की है। बातचीत में, क्षेत्रीय तनाव तत्काल कम करने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के वैश्विक ऊर्जा बाजारों और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी विमर्श किया। कतर ने सुरक्षा और स्थिरता के लिए राजनयिक समाधान तलाशने की आवश्यकता पर बल दिया।
 
उधर, एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान ने हाल के दिनों में पहली बार संपर्क स्थापित किया है। यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मंसूर बिन जायद अल नाहयान ने कल ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ से फोन पर बात की। 
 
दोनों देशों के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब संयुक्त अरब अमीरात ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा करते हुए इसे आतंकवादी कृत्य बताया है और होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना शर्त फिर से खोलने की अपील की है।