पीवी सिंधु को बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में नौवीं वरीयता दी गई है। यह चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पुरुष डबल्स में पांचवीं वरीयता मिली है। लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स में 14वीं और ध्रुव कपिला तथा तनीषा क्रस्टो मिक्स्ड डबल्स में 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। चैंपियनशिप में भारत की पांचों स्पर्धाओं में दो-दो खिलाड़ी भाग लेंगे।
News On AIR | अगस्त 5, 2026 8:40 पूर्वाह्न
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु को 9वीं वरीयता मिली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 5वीं वरीयता