जुलाई 5, 2026 11:44 पूर्वाह्न

printer

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप को स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

क्रेमलिन के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल  बातचीत की। रूस के राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि श्री पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप को अमरीका के स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप को यूक्रेन युद्ध की स्थिति के बारे में जानकारी दी। 
 
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा की और सैन्य, राजनीतिक तथा आर्थिक मुद्दों पर नियमित बातचीत जारी रखने के महत्व पर बल दिया। क्रेमलिन के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष का जल्द समाधान दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग में मदद करेगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला