नवम्बर 10, 2026 6:01 अपराह्न

printer

पंजाब के मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में पोटाश की खोज के लिए 35 बोरहोल (गड्ढे) खोदने की अनुमति

भारत सरकार ने पंजाब के मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में महत्वपूर्ण खनिज ‘पोटाश’ की खोज के लिए 35 बोरहोल (गड्ढे) खोदने की अनुमति दे दी है।

आज एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए, पंजाब के खनन और भूविज्ञान मंत्री, वरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि पिछले सप्ताह गोवा में देश भर के खनन विभागों की एक बैठक के दौरान, उन्होंने केंद्रीय खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ पोटाश खनन का मुद्दा उठाया था।

इन 35 बोरहोल में से 20 की खुदाई भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा की जाएगी और 5 की खुदाई एक निजी कंपनी करेगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने भी इन दोनों जिलों में अपने स्तर पर 5 और बोरहोल खोदने की योजना बनाई है।

श्री गोयल ने बताया कि खनन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पोटाश की खोज का काम अगले साल अप्रैल या मई तक शुरू हो जाएगा।