पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग विदेश स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे।
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इस दौरान पांच पिस्तौल, दो उज़ी गन और कारतूस तथा दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 34 किलो हिरोइन भी जब्त की गई है। ये कार्रवाई अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने की। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से राज्य में आग से जुड़ी तीन घटनाओं को भी हल कर लिया गया है।