अप्रैल 16, 2026 2:17 अपराह्न

printer

पंजाब: अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने हथगोले और विदेशी पिस्तौलें बरामद की

पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने आज अमृतसर में एक आरोपी से चार हथगोले और दो विदेशी अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान की आई.एस.आई. समर्थित एक और सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने बताया कि यह मॉड्यूल चंडीगढ़ में हुए हालिया ग्रेनेड हमले में शामिल था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था। उसे अमृतसर और मोहाली की राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठों के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया है।