अप्रैल 2, 2026 1:43 अपराह्न

printer

पंजाब ने अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया

पंजाब ने कल अपना पहला जाति सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य पूर्ण गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी समुदायों के जीवन स्तर का आकलन करना है।

यह सर्वेक्षण निष्पक्ष और लक्षित नीति निर्माण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार सर्वेक्षण के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

राज्य भर से आंकड़े एकत्र करने के लिए 28 हजार सर्वेक्षकों को तैनात किया जाएगा। सर्वेक्षण तीन महीने में पूरा होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला