नवम्बर 4, 2026 2:31 अपराह्न

printer

पंजाब भाजपा का चंडीगढ़ में ‘जख्म 84 दे’ शीर्षक से एक दिवसीय सम्मेलन और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

पंजाब भारतीय जनता पार्टी – भाजपा आज चंडीगढ़ में ‘जख्म 84 दे’ शीर्षक से एक दिवसीय सम्मेलन और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। इसमें 1984 के सिख नरसंहार के चश्मदीद गवाह, वकील और वरिष्ठ राजनेता शामिल हैं, जिन्होंने इस नरसंहार से संबंधित मामलों को अदालतों में लड़ा और अपने प्रियजनों को खोने का दर्द सहा।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा पंजाब के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया द्वारा उद्घाटन किए गए इस सम्मेलन में छह सत्र होंगे। इन सत्रों को सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद संबोधित करेंगे, जिन्होंने 1984 के नरसंहार से संबंधित मामलों को सर्वोच्च न्यायालय में लड़ा था। पंजाब में अपने परिवार के पांच सदस्यों को खोने वाले संसद सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी, नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय और सजा दिलाने के लिए 42 साल लंबा संघर्ष करने वाले अधिवक्ता एच.एस. फूलका और न्यायमूर्ति एस.एन. ढिंगरा, जिन्होंने 1984 के नरसंहार से संबंधित बंद मामलों की पुन: जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल – एसआईटी का नेतृत्व किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला