अप्रैल 27, 2026 2:20 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी: विपक्ष के नेता आर. शिवा ने की सीबीएसई के निर्देश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा

पुद्दुचेरी में विपक्ष के नेता आर. शिवा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा के अन्‍तर्गत 2026-27 शैक्षणिक सत्र में कक्षा छह के लिए तीसरी भाषा अनिवार्य करने पर सीबीएसई के निर्देश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। प्रस्तावित तीन-भाषा प्रणाली के अंतर्गत दो स्‍थानीय भाषाएं और एक विदेशी भाषा पढने की अनुमति होती है। श्री शिवा ने आरोप लगाया कि इसमें विदेशी भाषा फ्रेंच को हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि अंग्रेजी को एक अनिवार्य भाषा के रूप में बनाए रखा जा रहा है।

विपक्ष के नेता ने फ्रेंच भाषा के शिक्षकों और उनकी आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने केंद्र सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने का आग्रह किया है।