संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने आज कहा कि सार्वजनिक वाई-फाई सेवाएं सरल, सुलभ और सभी के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। नई दिल्ली में पीएम-वानी इकोसिस्टम को मजबूत करने पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ने कहा कि मंत्रालय उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने, नेटवर्क की दृश्यता बढ़ाने और प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए पहुंच का विस्तार करने के लिए कदम उठा रहा है।
News On AIR | अप्रैल 23, 2026 6:58 अपराह्न | Chandra Shekhar Pemmasani
सार्वजनिक वाई-फाई सेवाएं सरल, सुलभ और सभी के लिए उपलब्ध होनी चाहिए: संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी