पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आज पाकिस्तान सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने से रोक दिया। पीटीआई ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान खान जेल में ही रहते हैं तो वह देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। पार्टी ने इमरान खान को कानूनी सहायता, अदालत के आदेश के अनुसार चिकित्सा उपचार और अंततः उनकी रिहाई की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को 73 वर्षीय पीटीआई संस्थापक इमरान खान को चिकित्सा उपचार के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल से निजी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में स्थानांतरित करने और 16 सितंबर तक अस्पताल में भर्ती रखने का आदेश दिया था। इसके बजाय, इमरान खान को कल रात इस्लामाबाद के सरकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज-पीआईएमएस ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया।