जुलाई 26, 2026 10:49 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन तेज

पाकिस्तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी ने आज से दो दिन के आंदोलन की घोषणा की है। इस आंदोलन का समापन मुजफ्फरबाद में एक लंबी पदयात्रा के साथ होगा।

अधिकार कार्यकर्ता उमर नजीर कश्मीरी और अधिवक्ता ख्वाजा मेहरान ने दाद्याल में पूर्ण बंद का आह्वान किया है और मीरपुर संभाग के लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। मीरपुर से निकलने वाले विरोध काफिले कल ज़ुहर की नमाज़ के बाद मुजफ्फरबाद की ओर बढ़ने से पहले रावलकोट में धरने में  शामिल होंगे।

यह आंदोलन बढ़ती महंगाई, बिजली की ऊंची दरों और नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंधों को लेकर जनता के बढ़ते गुस्से के बीच हो रहा है। आयोजकों ने प्रदर्शनकारियों से पूरे प्रदर्शन के दौरान अनुशासन और एकता बनाए रखने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला