जुलाई 1, 2026 9:04 अपराह्न

printer

पीओके में संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन

पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्‍मीर-पीओके में संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। एथेंस स्थित संस्‍था डायरेक्टस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तान ने पीओके में सड़क, प्रशासनिक नाकाबंदी, संचार सेवाओं प्रतिबंध और आजीविका को प्रभावित करने वाले कदम उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्‍तान सरकार और सेना, पीओके के लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और इसके लिए पूरे क्षेत्र में व्‍यापक नाकाबंदी कर दी गई है। इस नाकाबंदी के कारण आवश्यक खाद्य पदार्थों और जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी हो गई है और स्थानीय आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला