पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के कई क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी मौलिक अधिकारों, कथित हत्याओं के लिए जवाबदेही और नागरिक स्वतंत्रता पर लगाए गए कथित प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में जारी अशांति के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 100 लोगों की हत्या कर दी है।
सुधनोटी में कल धरना प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। हाजीरा मंधोल में भी छात्र और लोग सड़कों पर उतर आए। हजारों लोगों ने अपने मौलिक अधिकारों की मांग करते हुए अपनी शिकायतों का समाधान करने को कहा।
प्रदर्शनकारियों ने पहले के प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के लिए जवाबदेही की भी मांग की। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर से पाकिस्तानी सेना की वापसी की भी मांग की।
पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रायोजित आतंक को उजागर करने के लिए कश्मीरी प्रवासी समुदाय ने कई देशों में विरोध प्रदर्शन किए। ब्रुसेल्स में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया गया। यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के नेता साजिद हुसैन ने क्षेत्र में बिगड़ती मानवाधिकार स्थिति का उल्लेख किया।
ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरी प्रवासी जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।