देश में बारिश कम होने के साथ ही कोयला खनन वाले क्षेत्रों में उत्पादन और बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कोयला मंत्रालय ने आज बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड का औसत दैनिक कोयला उत्पादन सितंबर के शुरुआती बारिश प्रभावित तीन दिनों में करीब 13 लाख 60 हजार टन था, जो कल बढ़कर लगभग 18 लाख 30 हजार टन हो गया। इस तरह उत्पादन में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
मंत्रालय ने बताया कि उत्पादन बढ़ने से कोयले की आपूर्ति में भी तेजी आई है। बिजली क्षेत्र को औसत दैनिक कोयला आपूर्ति सितंबर के शुरुआती तीन दिनों के करीब 13 लाख 70 हजार टन से बढ़कर कल 17 लाख टन हो गई। इसमें 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।