जुलाई 27, 2026 12:40 अपराह्न

printer

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।  आज सवेरे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलकों मीराबाई चानू, चानंबम ऋषिकांत सिंह, राजा मुथुपांडी और पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों, उनके कोचों और टीम इंडिया के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान अन्य मुद्दे नहीं उठाए जा सकते। उन्होंने सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने और उसकी गरिमा बनाए रखने की अपील की। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि सदन की परंपराओं और मर्यादा का उल्लंघन करने वाले सदस्यों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
राज्यसभा में भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नियम 267 के तहत इस विषय पर चर्चा की मांग की। विपक्ष के हंगामे के बीच सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला