प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देहरादून में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से देहरादून के दात काली मंदिर तक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का अवलोकन किया। इसके बाद, प्रधानमंत्री ने दात काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री मोदी का रोड शो और बाद में देहरादून के जसवंत मैदान में जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री अब से कुछ देर में देहरादून में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी टिहरी में देश के पहले एक हजार मेगावाट क्षमता वाले वैरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज प्लांट का भी शुभारंभ करेंगे। दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ाएगा। इससे पूरे क्षेत्र में व्यापार और विकास के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।