नवम्बर 11, 2026 7:58 अपराह्न

printer

कर्नाटक और गुजरात के दो दिन के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से कर्नाटक और गुजरात के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी बैंगलोर में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के आवासीय मुख्यालय परिसर प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। बाद में, श्री मोदी कर्नाटक के तवारेकेरे से आईआईएम बैंगलोर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा को झंडी दिखाएंगे और मेट्रो की यात्रा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु में 15 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांयास करेंगे। उसी दिन, प्रधानमंत्री मैसूरु जाएंगे जहां वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे।

शनिवार को प्रधानमंत्री गुजरात के बनासकांठा स्थित 51 पवित्र शक्तिपीठों में से एक, अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला