अक्टूबर 21, 2026 11:46 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस, देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को याद करने और विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। समारोह में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रेरणादायक प्रस्तुतियां, पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की शक्ति तथा अनुशासन और भव्य परेड के माध्यम से देश की एकता, शक्ति और विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।

 नई दिल्ली में आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि इस समारोह में पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अन्य केंद्रीय पुलिस संगठनों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। गृह सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर एकता दिवस परेड का अवलोकन करेंगे।

 श्री मोहन ने कहा कि इस वर्ष के समारोह की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता देश में सशस्त्र नक्सलवाद के अंत का स्मरण करना है। उन्होंने बताया कि परेड में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों की टुकड़ियां भी शामिल होंगी। इन बलों ने सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला