जुलाई 26, 2026 1:02 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल से असम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल से  असम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली है। श्री सोनोवाल इस समय बाढ़ग्रस्त इलाक़ों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा  ही असम को विशेष महत्व दिया है। श्री सोनोवाल ने कहा कि एक अंतर-मंत्रालयी दल भी राज्य के दौरे पर है।