मई 14, 2026 2:33 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी की कल अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की मजबूत साझेदारी को एक और नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच एक वर्ष से चल रही उच्च स्तरीय सहभागिता में तेजी के बाद हो रही है। इस वर्ष जनवरी में शेख मोहम्मद की पिछले एक दशक में भारत की पांचवीं यात्रा और यूएई के राष्ट्रपति के रूप में उनकी तीसरी आधिकारिक यात्रा थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान किया। इनमें सबसे महत्वपूर्ण एक औपचारिक रणनीतिक रक्षा साझेदारी समझौता था, जो द्विपक्षीय सुरक्षा संबंधों में एक बड़ा कदम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला