सितम्बर 28, 2026 9:32 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजसेवी अशोक सिंघल को अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजसेवी अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित लेख में श्री मोदी ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन इस विचार को दर्शाता है कि दूसरों के कल्याण के लिए काम करना, व्यक्तिगत उपलब्धियों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कल से राष्ट्र अशोक सिंघल की जन्मशती मना रहा है। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने सामाजिक एकता और समानता को मजबूत करने के लिए काम किया। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें यह स्पष्ट समझ थी कि समाज में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए और हर व्यक्ति समान सम्मान और गरिमा का हकदार है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें अशोक सिंघल के साथ अनेक अवसरों पर संवाद करने का सौभाग्य मिला।
 
श्री मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक युवा, अशोक सिंघल के जीवन और उनके योगदान से परिचित हों और राष्ट्र के लिए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराएं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला