अप्रैल 12, 2026 3:43 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आशा भोसले, भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित और बहुमुखी पार्श्‍व गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने कहा कि दशकों तक उनके असाधारण संगीतमय सफर ने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को झंकृत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे उनके भावपूर्ण गीत हों या जीवंत रचनाएँ, उनकी आवाज में एक शाश्वत चमक थी। श्री मोदी ने कहा कि वे उनके साथ हुए अपने पलों को हमेशा संजोकर रखेंगे। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आशा व्‍यक्‍त की कि वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत सदैव लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।