प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ फोटोग्राफर रघु राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि रघु राय एक रचनात्मक हस्ती थे, जिन्होंने अपने कैमरे के जरिए भारत की जीवंतता को शानदार तरीके से दिखाया।
उन्होंने कहा कि उनकी फोटोग्राफी में संवेदनशीलता, गहराई और विविधता थी, जिसने लोगों को भारत के अलग-अलग पहलुओं के करीब लाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रघु राय का निधन फोटोग्राफी और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, प्रशंसकों और फोटोग्राफी जगत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।