सितम्बर 27, 2026 10:31 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 एशियाई खेलों में पुरुष सिंगल्स स्क्वैश और महिला सिंगल्स स्क्वैश में रजत पदक जीतने पर अभय सिंह और अनाहत सिंह को बधाई दी है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अभय सिंह की यह उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, कौशल और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने अनाहत सिंह के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने महिला लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर एन्सी सोजन को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दमदार और उत्साहपूर्ण प्रदर्शन से देश को खुशी मिली है।

श्री मोदी ने महिला 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर हरिता भद्रा को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह हरिता भद्रा का पहला एशियाई खेल है और उन्होंने आत्मविश्वास तथा दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ लगाकर पदक अपने नाम किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला