अगस्त 2, 2026 8:53 पूर्वाह्न

printer

पीएम मोदी ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में मुक्‍केबाजी स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 55 किलोग्राम वर्ग की मुक्‍केबाजी स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि जादुमणि की सफलता उनके साहस, अनुशासन और दृढ़ता को दर्शाती है।

 श्री मोदी ने पुरुषों की शॉट पुट एफ-57 स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर शुभम जुयाल को भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने शुभम जुयाल की बेहतरीन तकनीक और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने जंप इवेंट में कांस्‍य पदक जीतने पर सेल्वा प्रभु थिरुमारन को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि थिरुमारन ने पदक जीतने के लिए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ जंप लगाया।

श्री मोदी ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रवीण चित्रवेल को भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके खेल करियर का सर्वश्रेष्ठ जंप लगाने पर उन्‍हें शुभकामनाएं दी।

 प्रधानमंत्री ने सभी एथलीटों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।