नवम्बर 14, 2026 2:24 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम कर्नाटक के मैसूरु से अहमदाबाद पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम कर्नाटक के मैसूरु से अहमदाबाद पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। इस बीच, प्रधानमंत्री के आज सुबह बनासकांठा जिले के अंबाजी मंदिर जाने के निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। लाभ पंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि  मंदिर में प्रतिदिन सवा दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु आ रहे हैं, और आज यह संख्या पांच लाख को पार कर सकती है। अंबाजी मंदिर एक प्रमुख शक्ति पीठ है जहां गुजरात और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। राज्य विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री आज दोपहर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।