मई 18, 2026 10:41 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व पीएम एच. डी. देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एच. डी. देवेगौड़ा ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान देश के लिए बेहतरीन योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नीति-संबंधी मुद्दों की अपनी गहरी समझ और वंचितों की सेवा के प्रति अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। श्री मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

गृहमंत्री ने एच. डी. देवेगौड़ा को धरती का सपूत बताया। श्री शाह ने कहा कि किसानों और ग्रामीण भारत के लिए उनके आजीवन समर्पण ने देश पर अमिट छाप छोड़ी है। गृहमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घ, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला