प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ऑर्डर ऑफ ओलिय दरजाली दोस्तलिक से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों को समर्पित किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह यह सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।