प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से जनगणना के लिए समय निकालने का आग्रह किया। कल मन की बात कार्यक्रम में किए गए अपने आह्वान को याद करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जनगणना में भाग लेना सभी नागरिकों का राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस भागीदारी से देश के भविष्य की सही तस्वीर सामने आती है।
News On AIR | सितम्बर 28, 2026 12:05 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से जनगणना के लिए समय निकालने का आग्रह किया