प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीति आयोग के नवनियुक्त पूर्ण सदस्य डॉ. गोबरधन दास से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. दास का व्यक्तिगत जीवन बेहद प्रेरणादायक है और उनके हर संघर्ष ने समाज की सेवा करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि उनके जन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा विज्ञान के क्षेत्र में किए गए योगदान स्पष्ट रूप से झलकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका समृद्ध कार्य देश की नीति निर्माण संरचना को समृद्ध करेगी।
News On AIR | अप्रैल 27, 2026 2:34 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग के नवनियुक्त पूर्ण सदस्य डॉ. गोबरधन दास से मुलाकात की