भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में अन्य मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पत्रकारों से बातचीत में श्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने पूरे देश में एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 25 करोड़ परिवार गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए काम किया है। इसमें विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण उल्लेखनीय है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन, राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि श्री मोदी बिना किसी अवकाश के देश की सेवा में तत्पर हैं। सुश्री गुप्ता ने कहा कि उन्होंने निरंतर, देश को विकास की ओर आगे बढ़ाने और भारत के गौरव, गरिमा और आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए काम किया है।