प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और अमरीकी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका के बीच रणनीतिक साझेदारी लोकतंत्र, सुशासन और लोगों की असीम क्षमता में साझा विश्वास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अगले 250 वर्ष अमरीका के लिए और अधिक समृद्धि, शांति तथा प्रगति लेकर आएंगे और भारत-अमरीका साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।
News On AIR | जुलाई 4, 2026 8:30 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति ट्रंप और अमरीकी लोगों को शुभकामनाएं दी