अप्रैल 19, 2026 8:02 पूर्वाह्न

printer

भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री बलबीर पुंज एक प्रखर लेखक, चिंतक और विचारक थे, जिन्होंने मीडिया जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आगे उन्होंने कहा  उनकी रचनाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति गहरा समर्पण झलकता था और संसद में उनके विचार तथ्यों पर आधारित होते थे।

श्री मोदी ने यह भी कहा कि श्री पुंज ने भाजपा को, खासकर छात्रों और बुद्धिजीवियों के बीच मजबूत करने के लिए लगातार काम किया। प्रधानमंत्री ने श्री पुंज के साथ पुरानी मुलाकातों को याद किया साथ ही शोक संतप्त परिवार तथा मित्रों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।