प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रभुभाई पटेल की पत्नी भावनाबेन पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनका इस परिवार के साथ कई वर्षों से करीबी और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
News On AIR | जून 22, 2026 2:03 अपराह्न
भावनाबेन पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक