प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सुमन कल्याणपुर की मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन ने सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया। अपने गीतों के माध्यम से सुमन कल्याणपुर ने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच एक विशेष स्थान बनाया। प्रधानमंत्री ने सुमन कल्याणपुर के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
News On AIR | जून 1, 2026 1:19 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया