जून 1, 2026 1:14 अपराह्न

printer

एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स में 19 पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शानदार प्रदर्शन भारत के युवा खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये उपलब्धियां आने वाले वर्षों में कई और युवा भारतीयों को खेलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला